मोहन नगर स्थित 33 केवी के सब स्टेशन में रविवार को मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जिस कारण साहिबाबाद की कई कॉलोनी और अस्पताल व संस्थानों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मरम्मत का यह कार्य दोपहर में 12 बजे से किया जाएगा। विद्युत कर्मचारियों ने मेंटेनेंस कार्य को लेकर तैयारी पूरी कर ली है।
एसडीओ प्रभात कुमार श्यौरान ने बताया कि सब स्टेशन में तार बदलने और फीडर को ठीक करने का काम चल रहा है। समय-समय पर विद्युत उपकरणों का मेंटेनेंस भी किया जाता है। इस साल भी 33 केवी उपकेंद्र में मरम्मत का कार्य किया जाना है। जोकि दोपहर 12 बजे से शाम तीन बजे तक चलेगा। इसके लिए सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया जाएगा। जिससे कर्मचारियों के साथ किसी प्रकार का हादसा न हो।
उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति रुकने से नवीन पार्क, शाहदरा-1, राजेंद्र नगर इंडस्ट्रीयल एरिया, इंदिरा गार्डन, राजीव कॉलोनी, सिद्धुमल, नरेंद्र मोहन अस्पताल, जय भारत एंकलेव, पार्श्वनाथ, राम पार्क, प्यारे लाल कॉलोनी, बाबू जगजीवन राम कॉलोनी, ओम नगर, डीजी-2 और साइट-2 लोनी रोड इंडस्ट्रीयल एरिया में लोगों को बिजली नहीं मिलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के दौरान उपकेंद्र के कर्मियों के साथ सहयोग किया जाएगा।
फमरम्मत की वजह से आज तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली